WHO की चेतावनी - कभी खत्म नहीं हो सकता कोरोना, इसके साथ जीना सीखना होगा

WHO ने कहा कि कोरोनावायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होगा. संगठन के आपातकालीन सेवाओं के निदेशक माइकल रायन ने जेनेवा में आयोजित की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पहली बार मानव आबादी में एक नया वायरस प्रवेश कर रहा है और इसलिए यह अनुमान लगाना बहुत कठिन है
कि हम उस पर कब हावी होंगे. कोरोना हमारे समुदायों में सिर्फ एक अन्य स्थानिक वायरस बन सकता है और हो सकता है कि यह वायरस कभी नहीं खत्म हो ।

उन्होंने आगे कहा, 'HIV खत्म नहीं हुआ लेकिन हम उस वायरस के साथ शर्तों पर जीना सीख गए. ज्यादातर देशों ने इस वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन किया लेकिन WHO ने चेताया था कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि इसके बाद ये न फैले और हमें इस वायरस से निजात मिल पाए. फिलहाल हालात सामान्य होने में काफी लंबा समय लगेगा ।
माइकल रायन ने दुनिया के कई देशों में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि अप्रैल में 11 देशों में हेल्थ वर्कर्स पर गंभीर हमलों के 35 मामले सामने आए थे. स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले निराशाजनक हैं ।
आशीष रावत

Comments

Contact Form

Send

Archive