सात साल के बच्चे ने कोरोना को हराया ,covid-19 केयर सेंटर से डिस्चार्ज
होशंगाबाद जिले के लिए सुखद खबरो का सिलसिला जारी है। जिले में शनिवार को नन्हा फाइटर इरफान ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। सात साल का इरफान अस्पताल से घर पहुंच गया है।
कोविड केयर सेंटर इटारसी से आज उसकी छुट्टी कर दी गई है। सबसे खास बात की इरफान को ईद से पहले ही उपहार में ईदी मिल गई। स्वास्थ्य जांच के बाद अस्पताल में पदस्थ सिस्टर ने उसे गिफ्ट भी दिया।
कोरोना से जंग जीतकर लौटे इरफान को सिस्टर नार्टन ने उसे कपड़े तोहफे में दिए। इरफान ने सभी को थैंक्यू कहकर अपने घर चला गया। कोविड सेँटर में डॉक्टर नर्स और साथ में भर्ती महिलाएं इसे मां की तरह संभाल रहीं थी।
अधिक खबरें पीएम आवास योजना के ग्रमीण लाभार्थियो के खाते में डाले 451 करोड़
अधिक खबरें पीएम आवास योजना के ग्रमीण लाभार्थियो के खाते में डाले 451 करोड़
होशंगाबाद जिले के अभी तक 33 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घर लोट आए है। CMHO डॉ.सुधीर जैसानी ने बताया कि आज इटारसी के श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल से कोरोना संक्रमित 7 वर्षीय बालक को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
आशीष रावत होशंगाबाद ब्यूरो-

Comments