शनिवार की रात को IGMC में COVID -19 पॉजिटिव व्यक्ति की मौत
शनिवार की रात को IGMC में COVID -19 पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह मृतक व्यक्ति दिल्ली से शिमला आया था। व्यक्ति को IGMC में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जहां वह सुबह लगभग 2:30 से 3 बजे तक निधन हो गया, इसकी पुष्टि उपायुक्त अमित कश्यप ने की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली से आईआईएएस में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई देने आया था। फ्रैक्चर के कारण उन्हें शनिवार देर शाम आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि उक्त व्यक्ति को चोट लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।
शिमला IGMC से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया था। देर रात उसकी मृत्यु हो गई । इस चालक की मौत के बाद आईजीएमसी अस्पताल में हडकंप मच गया । अस्पताल के जिस स्टाफ ने उसे अटेंड किया था उन्हें क्वांरटीन कर लिया गया हैं । वहीं जो लोग इसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे उन्हें भी क्वांरटीन होने के लिए कहा गया हैं।बता दें कि अभी तक इमरजेंसी में लाए गए किड्नी व ह्रदय की बीमारी पीड़ितों के मृत्यु के बाद लिए गए कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के मामले तो काफी सुने थे, लेकिन फ्रैक्चर के कारण हुई मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट का पॉजिटिव आना चौकाने वाला पहला मामला है।
प्रगति मीडिया।
रिपोर्टर राजेश कुमार।
हिमाचल प्रदेश।

Comments